RTPS Bihar - जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन और डाउनलोड करें

RTPS Bihar, बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए Service Plus Bihar पोर्टल से नागरिक अब जाति, निवास, और आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई और डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए आपके पास सभी दस्तावेज और आवेदक का फोटो होना चाहिए। आप आरटीपीएस पोर्टल पर अपने आवेदन को ट्रैक कर सकते है और सर्टिफिकेट को डाउनलोड भी कर सकते है।

🌟 ऑनलाइन प्रमाण पत्र सूची 🌟

RTPS Bihar पोर्टल क्या है?

RTPS Bihar का अर्थ Right To Public Service है, जो बिहार सरकार की एक प्रमुख डिजिटल सेवा पोर्टल है। इस पोर्टल की मदद से बिहार के नागरिक बिना किसी सरकारी कार्यालय में जाए जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र और मृत्यु प्रमाणपत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल तेज, सुरक्षित और समयबद्ध सेवा प्रदान करता है, जिससे नागरिकों की सरकारी कार्यों में लगने वाली परेशानी काफी कम हो जाती है।

सेवा का नाम RTPS Bihar (Right to Public Service)
ऑनलाइन पोर्टल के नाम Service Online Portal, RTPS 1, RTPS 2, RTPS 3, RTPS 4, RTPS 7, RTPS 9
मुख्य सेवाएँ जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र
संपर्क नंबर 18003456215
ईमेल [email protected]

RTPS Bihar पोर्टल पर लॉग इन और रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

RTPS Bihar पोर्टल पर आप नीचे दी information की हेल्प से अपना अकाउंट लॉग इन कर सकते है। यदि आपका अकाउंट इस पोर्टल पर नहीं बना हुआ है तो आपको पहले अपना अकाउंट रजिस्टर करना है, उसके बाद ही आप इस पोर्टल की सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते है।

रजिस्ट्रेशन

यदि आप new user है तो आपको पहले RTPS Bihar पोर्टल पर अपना अकाउंट रजिस्टर करना है।

  • इसके लिए आपको आरटीपीएस बिहार के लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको, लॉगिन के लिए एक दूसरी वेबसाइट जनपरिचय पर redirect कर दिया जाएगा।
  • आपकी लैपटॉप या फ़ोन की डिस्प्ले पर एक sign in फॉर्म ओपन होगा।
  • अगर आप नए यूजर हैं, तो फॉर्म के नीचे जाकर “Sign up for MeriPehchaan” पर क्लिक करना है।
Rtps Registration
  • अब Sign up for JanParichay का फॉर्म ओपन होगा।
  • इसमें आपको मोबाइल नंबर डालकर generate ओटीपी बटन पर क्लिक करना है।
  • आपके इसी मोबाइल नंबर पर अब एक ओटीपी आएगा।
  • आपको ओटीपी डालकर अपनी आगे की जानकारी भरनी है। जैसे:- first name, last name, date of birth, gender, Suggested User Id, password, confirm password
  • फिर I accept Terms और Conditions ऑप्शन पर चेक करके वेरीफाई करना है।
  • अब आपका अकाउंट रजिस्टर हो चुका है, आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर इसे लॉगिन करना है।
  • नोट:- श्रम संसाधन विभाग (Labor Resources Department) की सेवाएं का लाभ उठाने के लिए केवल यूजर आईडी और पासवर्ड से ही लॉगिन करें। मोबाइल नंबर से लॉगिन न करें।

अकाउंट लॉग इन

  • यदि आप अपना अकाउंट एक्सेस करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ के होमपेज पर जाना होगा।
  • आप आपको ऊपर की तरफ top bar में login पर क्लिक करना है।
rtps bihar login
  • लॉगिन पर क्लिक करते ही आपके सामने सावधानियाँ का एक पेज ओपन होगा।
  • आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करके लॉगिन के लिए आगे बढे ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब RTPS Bihar पोर्टल आपको JanParichay वेबसाइट पर redirect कर देगा।
  • आप अपना अकाउंट Username, Mobile, Others यानी ईमेल आईडी इनमे से किसी भी ऑप्शन से लॉगिन कर सकते है।
  • आपका अपना Username और पासवर्ड डालकर अपना अकाउंट लॉगिन कर सकते है।

RTPS Bihar Eligibility (पात्रता)

आरटीपीएस बिहार पोर्टल पर दी जा रही किसी भी विशेष सेवा का लाभ उठाने से पहले से आपको अपनी पात्रता देखनी होगी। क्योंकि पोर्टल की सेवा का लाभ, केवल इसके पात्र लाभार्थी ही उठा सकते है।

  • अपनी Eligibility ( पात्रता ) चेक करने के लिए आपको इसके होम पेज पर ऊपर की तरफ नागरिक अनुभाग ऑप्शन में अपनी पात्रता जानें लिंक पर क्लिक करना है।
rtps bihar eligibility
  • इसके कुछ सेकंड बाद ही आपके सामने अपनी योग्यता जाने का एक फॉर्म ओपन होगा।
  • इसमें Service Type ऑप्शन में Government to Citizen (सरकार से नागरिक) ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • आगे Service Category में RTPS (लोक सेवाएँ ) को सेलेक्ट करके नीचे next बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बिलकुल नीचे ही एक और फॉर्म आएगा , इसमें Applying for Services यानी आवेदन किसके लिए को सेलेक्ट करना है।
  • अब Department को सेलेक्ट करना है और next पर क्लिक करना है।
know your eligibility
  • क्लिक करते ही आप जिस भी service में अपनी Eligibility देखना चाहते है उस service का नाम Service Name के नीचे लिखा आ जाएगा।
  • अब आपको इसके राइट में क्लिक बटन पर क्लिक करना है।
  • ऐसा करते ही Details और Documents Required का एक पेज open होगा।
  • आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए apply बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको एक फॉर्म भरना है जिसके बाद आप इस पोर्टल का लाभ उठाने के पात्र है या नहीं आप चेक कर सकते है।

आवेदन की स्थिति (Track Application Status)

RTPS Bihar पोर्टल पर आवेदन की स्थिति (Application Status) चेक करना बहुत easy है। लेकिन इसके लिए आपके पास Reference Number का होना बहुत जरूरी है जो आवेदन करते समय आपको दिया गया था।

  • Application Status ट्रैक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट के top bar के नागरिक अनुभाग में जाना है।
application status
  • यहां दिए गए “आवेदन की स्थिति देखें” लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने फॉर्म ओपन होगा, जिसमे आपको दो ऑप्शन, Application Reference Number और OTP/Application Details दिया जाएगा।
  • आपको दोनों में से किसी एक को चुनना है।
  • अगर आप Application Reference Number सेलेक्ट करते है तो आपको अपना Application Reference Number डालना है।
  • फिर आपको आवेदन की सबमिशन तिथि या डिलीवरी तिथि दर्ज करके ट्रैक करना है।
Application Reference Number
  • लास्ट में आपको Word verification करना हो और हरे रंग के सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • ऐसा करते ही स्क्रीन पर Application की स्थिति ओपन हो जाएगी।
  • आप चेक कर सकते है कि आपकी एप्लीकेशन Under Process है, Approved है,या फिर Rejected है।
Note:- आवेदन की स्थिति जानने के लिए Application Reference Number का होना जरूरी है, जो आपको आवेदन करते समय दिया जाता है।

सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें?

  • प्रोसेस शुरू करने से पहले वेबसाइट पर लॉग इन करना है।
certificate download
  • अब टॉप में नागरिक अनुभाग में जाएं।
  • Download Certificate ” लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने फॉर्म खुल ( open ) जाएगा।
add appliation details
  • इसमें आपको Select Service में जिस सेवा के लिए आपने आवेदन किया (जैसे Caste, Income, या Residence Certificate) को सेलेक्ट करना है।
  • फिर आवेदन के समय मिला हुआ रेफरेंस नंबर, आवेदनकर्ता (Applicant) का नाम (सिर्फ अंग्रेजी में ) भरना है।
  • अब कैप्चा को सही-सही भरें।
  • उसके बाद Download Certificate बटन पर जाएं।
  • डाउनलोड ऑप्शन चुनते ही आपका सर्टिफिकेट PDF के रूप में सेव हो जाएगा।
Note:- कृपया अपना प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदन स्वीकृत होने के बाद कम से कम 24 घंटे प्रतीक्षा करें, ताकि यह बिना किसी तकनीकी समस्या के आसानी से प्राप्त हो सके।

प्रमाण पत्रों के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना प्रमाण पत्र घर बैठे ही बना सकते हैं।

  • सबसे पहले  https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर  विजिट करना है। 
  • सबसे ऊपर ऑनलाइन आवेदन में लोक सेवाएं यानी RTPS Services पर क्लिक करना है।
  • वेबसाइट खुलने के बाद अवेलेबल सेवाओं की लिस्ट (जैसे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, या निवास प्रमाण पत्र) दिखाई देगी, उसमें से जिस प्रकार का प्रमाण पत्र चाहिए उसे चुनें।
Apply Certificate
  • अब आपको प्रमाण पत्र का निर्गमन में अंचल स्तर पर लिंक को सेलेक्ट करना है।
  • ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर कुछ ही सेकंड में प्रमाण पत्र आवेदन का एक फॉर्म खुल जाएगा।
add your details
  • इसमें आपको पहले आवेदक की पर्सनल जानकारी उसका नाम, लिंग, अभिवादन, जन्म तिथि, और आधार नंबर भरनी है।
  • फिर आवासीय पता / Residential Address की जानकारी भरनी है। जैसे:- उसका गाँव, राज्य, जिला, वार्ड नंबर, ब्लॉक, स्थानीय निकाय के प्रकार, पोस्ट ऑफिस, आदि।
  • फिर नीचे स्क्रॉल करना है और आवेदक की जाति, उसके पति या पत्नी का नाम, माता- पिता का नाम, ईमेल आईडी, फॅमिली कुल वार्षिक इनकम भरनी है।
  • अब आवेदक का फोटो डालना है, आप चाहे तो choose file par click karke लैपटॉप से अपलोड कर सकते है।
  • अगर लैपटॉप में फोटो नहीं है तो आप नीचे दिए कैमरा की मदद से फोटो ले सकते है।
  • आगे आता है सेल्फ डिक्लेरेशन का नोटिस, इसके अच्छे पढ़ना है और सहमत होने पर इसको चेक कर देना है।
  • अब लास्ट के प्रोसेस में आपको कुछ एडिशनल डिटेल भरनी है। जैसे:- Apply to the Office
  • अंत में कैप्चा कोड को ध्यान से डालकर वेरीफाई करना है और submit कर देना है।
  • आवेदन जमा करने के बाद, आपको एक Reference Number मिलेगा।
  • आप इसकी हेल्प से अपने प्रमाण पत्र की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
Note:- प्रमाण पत्र का उपयोग सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, आरक्षण, और सरकारी नौकरी के लिए किया जाता है। इसलिए इसे हमेशा सुरक्षित रखें।

जरूरी सूचना

  • RTPS पोर्टल की सभी सर्विसेज 100% ऑनलाइन है।
  • आप घर बैठे प्रमाण पत्र स्वयं कोई भी प्रमाण पत्र बनवा सकते है।
  • आप अप्लाई करने के बाद आवेदन की ट्रैकिंग और डाउनलोड कर सकते है।
  • अप्लाई करते समय रजिस्टर मोबाइल नंबर ही भरें।
  • आपके पास सभी डॉक्यूमेंट का होना बहुत जरूरी है।
  • हेल्पलाइन नंबर (कुछ जिलों में) ज़िला प्रशासन के अनुसार होता है।

हेल्पलाइन

अगर आवेदन करते समय कोई समस्या आती है तो आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • हेल्पलाइन नंबर:- 1800-3456-444 (टोल-फ्री)
  • ईमेल:- [email protected]
  • समय:- सोमवार से शनिवार, सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक