RTPS Bihar एक ऐसी वेबसाइट है जिस पर आप बिहार सरकार द्वारा दी गई सेवाओं का लाभ उठा सकते है। आप इस पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और approved होने पर उन्हें डाउनलोड भी कर सकते है।
यदि अपने अपने सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया था और अब नहीं जानते है कि RTPS Bihar Certificate Download कैसे करें? तो आप नीचे दिए प्रोसेस की मदद से आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
ऑनलाइन RTPS Bihar Certificate Download कैसे करें?
आप नीचे दी निम्नलिखित जानकारी की मदद से आरटीपीएस बिहार सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है।
- RTPS Bihar Certificate Download करने के लिए आपको RTPS Bihar की ऑफिसियल वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाना है।
- अब होम पेज में आपको टॉप बार में नागरिक अनुभाग category में जाना है।
- इसमें आपको सर्टिफिकेट डाउनलोड करें लिंक पर क्लिक करना है।
- जैसे आप क्लिक करते है आपकी स्क्रीन पर Download Certificate का एक फॉर्म आएगा।
- इस फॉर्म में आपको Services को Select करना है।
- आगे Application Ref. Number, और Applicant Name (English में ) भरना है।
- लास्ट में Captcha डालकर Download बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आपका आवेदन स्टेटस ओपन हो जाएगा।
- यदि स्टेटस में सारी जानकारी सही है और Approved भी हो चुका है तो आप Download लिंक पर क्लिक कर RTPS Bihar Certificate Download कर सकते है।
- आपका सर्टिफिकेट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
- आप इसे प्रिंट भी कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण नोट
सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आपके पास Application ID / Application Ref. Number जरूर होना चाहिए। आप प्रमाण पत्र डाउनलोड तभी कर सकते है जब आपका आवेदन Approved होगा। यदि आपको किसी समस्या की स्थिति आती है तो आप जिला RTPS कार्यालय से संपर्क कर सकते है। आप चाहे तो ईमेल आईडी:- serviceonline[dot]bihar[at]gov[dot]in ईमेल कर सकते है।